UP Scholarship 2025-26 – Pre & Post Matric स्कॉलरशिप स्टेटस, आवेदन, लॉगिन

क्या आप  UP Scholarship Status Check करना चाहते है ताकि जान सके फॉर्म किस स्टेज पर है। इसके लिए आपको UP Scholarship Portal पर जाना है। ये एक ऐसा पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) और फीस रिइम्बर्समेंट की सुविधा देने के लिए बनाया है। 

इस पोर्टल पर आपको पहले UP Scholarship के लिए अप्लाई करना है। उसके बाद आप पेमेंट स्टेटस ट्रैक कर सकते है। लेकिन कई बार स्टूडेंट अप्लाई करने के बाद कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनका फॉर्म Verify हुआ है या नहीं, Payment आया या Pending है। ऐसे में UP Scholarship Status ही आपको सही जानकारी देता है।

इस आर्टिकल में हम आपको UP Scholarship Login, Registration, OTR और Status के बारे में जानकारी देने वाले है ताकि आप भी इसका लाभ ले सके।

UP Scholarship Status चेक कैसे करे?

  • Up Scholarship Status चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर जाना है। 
  • Home Page पर पहुँचने के बाद आपको menu bar में Status लिंक पर क्लिक करना है। 
  • Status में आपको अब अपने Session (जैसे 2023-24 / 2024-25 / 2025-26) को चुनना है। 
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 
  • इसमें नीचे दी निम्नलिखित जानकारी भरनी है। 
  • Registration Number
  • Date of Birth (dd/mm/yyyy)
  • Captcha Code
  • Captcha Code भरने के बाद आपको search करना है।
  • इसके बाद UP Scholarship Status आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा जिसमे निम्नलिखित जानकारी होगी। जैसे:- 
  • शिक्षण संस्थान एवं जिला
  • रजिस्ट्रेशन संख्या
  • वर्ग / जाति समूह
  • छात्र / छात्रा का नाम
  • पिता / पति का नाम
  • जन्मतिथि
  • पाठ्यक्रम एवं वर्ष
  • बैंक का नाम
  • बैंक ब्रांच का नाम
  • बैंक खाता संख्या
  • Registration Status
  • Final Submission Status
  • Institution Level Status
  • Account Verification Status
  • Scrutiny Result
  • District Verification Status
  • Current Status (Scholarship Payment)
  • यदि आपके UP Scholarship Status में Verified / Recommended / Correct लिखा आता है तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म पास हो चुका है। 
  • Payment आपके बैंक अकाउंट में कभी भी आ सकती है। 

नोट:- अगर सब Verified है लेकिन पैसा नहीं आया तो PFMS से चेक कर सकते है या फिर बैंक में KYC/update check कर सकते है। यदि फिर पैसे नहीं आते है तो आप UP Scholarship Helpline Number पर कॉल कर हेल्प ले सकते है।

PFMS से status चेक करे

आप नीचे दी जानकारी की मदद से PFMS UP Scholarship Status यानी UP scholarship payment status आसानी से चेक कर सकते है। 

  • UP Scholarship Status Check करने के लिए आपको पहले PFMS की आधिकारिक वेबसाइट PFMS (Public Financial Management System) पर जाना है। 
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचे के बाद आपको टॉप में payment status में Know Your Payment लिंक पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद payment status का एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में बैंक का नाम, और अपना अकाउंट नंबर भरना है। 
  • इसके बाद Word Verification करके Send OTP on SMS / Sandes App बटन पर क्लिक करना है।  
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) आएगा। 
  • उस OTP को दिए गए OTP बॉक्स में भरना है और Submit और Verify OTP बटन पर क्लिक करना है। 
  • OTP Verify होने के बाद आपकी स्क्रीन पर Payment Status दिखाई देगा 

अगर Payment Success दिखता है, तो आपका पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुका है या कुछ दिन बाद आ जाएगा। अगर Pending है, तो कुछ समय बाद फिर से चेक करें।

OTR Registration UP Scholarship 2026 

OTR (One Time Registration) एक यूनिक प्रोफाइल सिस्टम है जिसमें छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी एक बार दर्ज करता है और उसे एक OTR Number (Unique ID) मिलता है। ऐसा करने से स्टूडेंट को बार-बार Registration करने की जरूरत नहीं होती पड़ती। 

  • OTR Registration UP Scholarship करने के लिए आपको इसके ऑफिसियल पोर्टल https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद वेबसाइट में नीचे की तरफ OTR पंजीकरण करें (One Time Registration) लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब Guidelines for UP Scholarship का फॉर्म आएगा उसमे दी इनफार्मेशन को पढ़कर I agree में टिक करना है। 
  • इसके बाद proceed button पर क्लिक करना है। 
  • प्रोसीड करने के बाद आपकी स्क्रीन पर OTR यानी One Time Registration फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको OTR Registration तीन स्टेप में पूरा करना है। जैसे:-
  • Mobile Number Authentication
  • e-KYC (Aadhaar e-KYC)
  • OTR Number Generation
  • इसमें आपको पहले Mobile Verification करना है। 
  • Mobile Verification के लिए आपको फॉर्म में वर्ग/जाति समूह, मोबाइल नं0, और कैप्चा डालकर ओटीपी जनरेट करना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा। 
  • आपको इसको फॉर्म में डालना है और फिर से कैप्चा डालकर वेरीफाई करना है। 
  • इसके बाद आपको e-KYC की जानकारी फॉर्म में भरनी है। 
  • इसमें आपको आधार नंबर डालकर कैप्चा कोड डालना है। 
  • फिर आपको लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको Final OTR वेरीफाई करके सबमिट कर देना है। 
  • जिसके बाद आपका OTR Registration UP Scholarship प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगा। 

नोट :- एक छात्र (student) के लिए केवल एक ही OTR Number मान्य होगा। यदि किसी स्टूडेंट के नाम पर एक से अधिक OTR पाए जाते हैं, तो उसे स्कॉलरशिप से वंचित (Debar) किया जा सकता है।

UP Scholarship Registration

UP Scholarship Portal पर New Registration करते समय कई स्टूडेंट कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि “Student” मेन्यू के अंदर अलग-अलग विभाग और कैटेगरी के ऑप्शन दिखाई देते हैं। यहां हम आपको हर एक ऑप्शन को आसान भाषा में समझा रहे हैं ताकि आप सही फॉर्म चुन सकें।

  • Up Scholarship Registration के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है। 
  • अब Homepage पर आपको student केटेगरी में New Registration ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा, जिसमे Registration के लिए आपको 4 ऑप्शन मिलेंगे। 
  • समाज कल्याण विभाग – यह SC / ST / General Category के लिए है। 
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – यह ऑप्शन OBC Category के छात्रों के लिए है। 
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग – यह ऑप्शन उन छात्रों के लिए है जो Minority Category (जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी) से हैं।
  • समाज कल्याण विभाग (विशेष श्रेणी – अस्वच्छ पेशा) – यह उन छात्रों के लिए है जिनके माता-पिता अस्वच्छ पेशे (जैसे सफाई कार्य) में लगे हैं और स्टूडेंट कक्षा 9 या 10 में पढ़ रहा है।
  • अब आपको अपनी Category के हिसाब से ऑप्शन को चुनना है। 
  • फिर Course यानी आप किस कक्षा के स्टूडेंट है इसको सेलेक्ट करना है। 
  • सेलेक्ट करते ही आपकी स्क्रीन पर registartion फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • इसमें आपको अपना OTR Number डालकर सबमिट करना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर Registration Form ओपन होगा। 
  • इसमें आपको निम्नलिखित मांगी गई जानकारी को भरना है। 
  • नाम
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID
  • बैंक डिटेल्स
  • लास्ट में Captcha भरकर Submit  करना है। 
  • जिसके बाद आपका अकाउंट UP Scholarship पर रजिस्टर हो जाएगा। 
  • यदि आपके पास OTR Number नहीं है तो आपको पहले OTR Registration करना होगा। 
  • OTR Registration के बाद आपको एक OTR Number मिलेगा, जिसकी मदद से आप ऑनलाइन UP Scholarship Registration कर सकते है। 

नोट:- अब UP Scholarship में New Registration से पहले OTR (One Time Registration) करना जरूरी है। बिना OTR Number के आप फॉर्म नहीं भर सकते। OTR Number से ही Login होगा और आपकी सभी जानकारी Auto-fill हो जाएगी।

UP Scholarship Login

आप नीचे दी गई जानकारी की हेल्प से UP Scholarship Portal पर आसानी से UP Scholarship Login कर सकते है। 

  • यूपी स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट UP Scholarship Portal पर जाना है। 
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर menu में student सेक्शन पर क्लिक करना है। 
  • Student सेक्शन में Login Fresh पर क्लिक करना है। 
  • इस सेक्शन में आपको निम्नलिखित चार ऑप्शन मिलेंगे। जैसे:- 
  • Prematric Students
  • Postmetric Students
  • Postmetric Other than Inter Students
  • Postmetric Other State Students
  • आपको इनमे से अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन को चुनना है। 
  • ऑप्शन चुनने के बाद उससे जुड़ा लॉगिन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी को भरना है। जैसे:-
  • आवेदन का प्रकार
  • पाठ्यक्रम का प्रकार
  • रजिस्ट्रेशन संख्या भरें सत्र 
  • ओoटीoआरo नंबर
  • अपना पासवर्ड 
  • इसके बाद आपको फॉर्म में दिया कैप्चा कोड ध्यान से भरना है और नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • ऐसा करने के बाद आपका अकाउंट UP scholarship Portal पर लॉगिन हो जाएगा। जिसके बाद आप UP Scholarship के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है और UP Scholarship Status भी चेक कर सकते है।

UP Scholarship Login Renewal 2026 कैसे करें?

UP Scholarship में Renewal Login उन स्टूडेंट्स के लिए होता है, जिन्होंने पहले साल स्कॉलरशिप ली थी और अब अगले साल के लिए दोबारा आवेदन (Renewal) करना चाहते हैं। इसमें आपको नया फॉर्म भरने की बजाय Renewal Form भरना होता है। इससे आपकी पुरानी जानकारी अपने आप (Auto-fill) हो जाती है।

  • इसके लिए आपको UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • अब होम पेज पर Student सेक्शन में Login Renewal पर क्लिक करना है। 
  • Login Renewal में आपको चार ऑप्शन मिलेंगे। जैसे:- 
  • Prematric Students
  • Postmetric Students
  • Postmetric Other than Inter Students
  • Postmetric Other State Students
  • इनमे से आपको अपनी क्लास (कोर्स) के हिसाब से ऑप्शन को चुनना है। 
  • क्लिक  करने के बाद Login Renewal का एक फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आएगा। 
  • इस फॉर्म में मांगी गई निम्नलिखित जानकारी भरनी है। जैसे:- 
  • आवेदन का प्रकार
  • पाठ्यक्रम का प्रकार
  • रजिस्ट्रेशन संख्या
  • ओoटीoआरo नंबर 
  • फिर आपको अपना पासवर्ड या फिर वेरिफिकेशन कोड भरना है। 
  • वेरिफिकेशन कोड भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर देना है। 
  • अब आपका Dashboard खुल जाएगा। 
  • इसमें आपको अपनी पुरानी जानकारी चेक करनी है और अगर जरूरत हो तो आप नई जानकारी अपडेट कर सकते है। 
  • आगे आपको नए Session की जानकारी भरकर मांगे गए जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने है। 
  • लास्ट में Final Submit बटन पर क्लिक करना है। 

UP Scholarship Renewal के लिए जरूरी दस्तावेज 

UP Scholarship Renewal करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। ये दस्तावेज़ आपकी पढ़ाई, पहचान और बैंक डिटेल्स को verify करने के लिए जरूरी होते हैं।

  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो)
  • फीस रसीद
  • जाति प्रमाण पत्र 

UP Scholarship Helpline Number

UP Scholarship से जुड़ी किसी भी समस्या, जैसे Registration, OTR, Status, Payment या Login Issue के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

विभाग (Department)कैटेगरी (Category)अधिकारी (Officer)संपर्क नंबर (Contact No.)टोल फ्री नंबर
समाज कल्याण विभाग (उ0 प्र0)अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्गMr. Anand Kumar Singh0522-353870014568
समाज कल्याण विभाग (उ0 प्र0)अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्गMr. Siddharth Mishra0522-353870014568
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (उ0 प्र0)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)Mr. Lalit Kishor Mishra0522-22888611800-180-5131
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (उ0 प्र0)अल्पसंख्यक वर्गMr. Avinash Tripathi0522-2286150 / 0522-2286470

नोट:- कॉल करने से पहले अपना Registration Number / OTR Number जरूर तैयार रखें। अपनी Category (SC/ST/OBC/General/Minority) के अनुसार सही विभाग में कॉल करें।

UP Scholarship से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

क्या मुझे हर साल UP Scholarship New Registration करना होगा?

नहीं, हर साल आपको New Registration करने की जरूरत नहीं है। एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद, अगली बार आपको केवल Renewal करना होता है।

अगर मैं अपना OTR Number भूल गया हूँ तो क्या करू?

इसके लिए आपको लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब फॉर्म ओपन होने पर सबसे नीचे Forgot OTR लिंक पर क्लिक करना है। अब OTR दुबारा लेने के लिए एक फॉर्म ओपन होगा।
इसमें आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओoटीoआरo पुनः प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTR Number आ जाएगा

क्या हर साल UP Scholarship के लिए आवेदन करना पड़ता है?

हां, हर साल Renewal Registration करना जरूरी होता है।

UP Scholarship कितने टाइप्स की है?

UP Scholarship चार टाइप्स की है। Pre Matric Scholarship (यह कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए होती है), Post Matric Scholarship (कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए),  Post Matric Scholarship (Graduation, Post Graduation, Diploma, ITI आदि के छात्रों के लिए), और Post Matric Scholarship (यूपी के छात्र जो दूसरे राज्य में पढ़ाई कर रहे हैं)

UP Scholarship के लिए कौन पात्र (Eligible) होता है?

छात्र की श्रेणी (SC / ST / OBC / General)
परिवार की वार्षिक आय
शैक्षणिक योग्यता (कक्षा/कोर्स)
जिस कोर्स में छात्र नामांकित है
राज्य (उत्तर प्रदेश का निवासी होना)